छह दोस्तों की एक साथ छूटी सांसें, दो सगे भाइयों की भी मौत, घरों में बुझ गए खुशियों के चिराग
घर से निकलते वक्त किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा. दोस्तों के साथ हरिद्वार में गंगा
घर से निकलते वक्त किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा. दोस्तों के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान करने की योजना थी.
सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर सभी ने साथ चलने का फैसला किया था. सुबह का वक्त था. छह दोस्त एक कार में सवार होकर घर से निकले थे.
पीछे छूट गए थे अपने लोग, घर-परिवार और रोजमर्रा की जिंदगी. किसी को उनके लौटने का इंतजार था तो किसी ने शायद उनके वापस आने पर साथ बैठकर बातें करने की उम्मीद लगा रखी थी.
लेकिन कुछ घंटों बाद जो खबर पहुंची, उसने छह परिवारों की दुनिया ही बदल दी.
