वैभव नहीं चले, ऋतुराज ने दिखाया दम... दांबुला में भारत की जीत क्यों लगी अधूरी?
भारत A ने दांबुला में श्रीलंका A को 8 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज में विजयी शुरुआत की, लेकिन यह जीत पूरी तरह संतोषजनक नहीं
भारत A ने दांबुला में श्रीलंका A को 8 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज में विजयी शुरुआत की, लेकिन यह जीत पूरी तरह संतोषजनक नहीं रही. वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 14 रन बना सके, कप्तान तिलक वर्मा ने 97 गेंदों पर धीमे 60 रन बनाए और टीम 290+ के बजाय 277 तक ही पहुंची. अंत में अरशद खान और अंशुल कंबोज ने मैच बचाया.
