तप... विश्वास, विकास और जनभागीदारी का
बारह वर्ष पूरे होने पर हम सामान्यतः इसे एक ‘तप’ कहते हैं. ‘तप’ शब्द में संघर्ष, निरंतर प्रयास और लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प समाहित है
बारह वर्ष पूरे होने पर हम सामान्यतः इसे एक ‘तप’ कहते हैं. ‘तप’ शब्द में संघर्ष, निरंतर प्रयास और लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प समाहित है. इसलिए जब हम कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व का एक तप पूर्ण हुआ है, तो इस अवधि का मूल्यांकन इन्हीं कसौटियों पर किया जाना चाहिए. उस दृष्टि से देखें तो यह कालखंड सेवा, समर्पण और सुशासन का स्वर्णिम युग रहा है.
