62 साल बाद टूटा रिकॉर्ड: सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले निर्वाचित पीएम बने मोदी; आज NDA का शक्ति प्रदर्शन
बीते 12 वर्षों में मोदी सरकार ने कई ऐसे फैसले किए, जिन्होंने देश की राजनीति व प्रशासनिक व्यवस्था की दिशा बदल दी। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370
बीते 12 वर्षों में मोदी सरकार ने कई ऐसे फैसले किए, जिन्होंने देश की राजनीति व प्रशासनिक व्यवस्था की दिशा बदल दी। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 की समाप्ति, नागरिक सेवाओं का डिजिटलीकरण, यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान क्रांति, जीएसटी का कार्यान्वयन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, कोविड-19 टीकाकरण अभियान और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलों ने देश की विकास यात्रा को नई गति दी है।
भारत आज वैश्विक अर्थव्यवस्था और कूटनीति के क्षेत्र में अधिक प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है।पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार के बीते 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और राष्ट्र प्रथम की भावना से हमने युवाओं, महिलाओं और अपने किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। यह हमारे अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर डिजिटल क्रांति तक आज देश को दुनियाभर में एक नई पहचान मिली है।प्रधानमंत्री मोदी स्वतंत्र वैश्विक सर्वेक्षणों में लगातार सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेताओं में बने हुए हैं।
उन्हें 30 से अधिक देश सर्वोच्च नागरिक सम्मान दे चुके हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का कीर्तिमान हासिल करने के उपलक्ष्य में एनडीए बुधवार को शक्ति प्रदर्शन करेगा। भारत मंडपम में एनडीए शासित मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और राजग नेताओं की बैठक में पीएम मोदी को बधाई देने वाला प्रस्ताव पारित किया जाएगा। प्रस्ताव टीडीपी प्रमुख और आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू लाएंगे, जिसे सभी सहयोगी दल अपना समर्थन देंगे।
इस दौरान मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों से जुड़ी प्रस्तुति दी जाएगी।
