Updates: ओडिशा सरकार ने होमगार्ड्स का दैनिक भत्ता बढ़ाया, अब प्रतिदिन मिलेंगे 650 रुपये
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को होमगार्ड्स के दैनिक भत्ते में वृद्धि को मंजूरी दे दी। इसके तहत भत्ता 639 रुपये प्रतिदिन
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को होमगार्ड्स के दैनिक भत्ते में वृद्धि को मंजूरी दे दी। इसके तहत भत्ता 639 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 650 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बढ़ा हुआ भत्ता 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इससे पहले 1 जुलाई 2025 को राज्य सरकार ने होमगार्ड्स का डीसीए 623 रुपये से बढ़ाकर 639 रुपये प्रतिदिन किया था। हाल ही में राज्य सरकार ने अपने नियमित कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की अतिरिक्त बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगी।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि होमगार्ड्स के हितों और नियमित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने डीसीए में यह नई बढ़ोतरी मंजूर की है। हैदराबाद में मूसलाधार बारिश का कहर, करंट लगने से दो की मौत; कई इलाकों में जलभराव और जाम हैदराबाद में मंगलवार शाम हुई तेज बारिश के बाद करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव, पेड़ गिरने और यातायात जाम की स्थिति भी पैदा हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतकों में 30 वर्षीय एक ऑटो-रिक्शा चालक और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला 15 वर्षीय छात्र शामिल हैं। दोनों सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी करंट लगने से मौत हो गई। हैदराबाद के प्रभारी मंत्री एवं राज्य के परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के प्रति संवेदना जताई। विनायक नगर वार्ड क्षेत्र में सबसे अधिक 129.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि बंसीलालपेट में 87.5 मिमी बारिश हुई।
तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया और कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर गिर पड़े, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और लंबा जाम लग गया। हैदराबाद डिजास्टर रिस्पांस एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी (HYDRAA) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि उसके कर्मियों ने शहर के 76 स्थानों पर गिरे हुए पेड़ों को हटाने का काम किया।
