Aiadmk के चार विधायकों गिरेगी गाज?: अयोग्य घोषित करने की कार्रवाई शुरू, सरकार बनाने में की थी CM विजय की मदद
#WATCH | Tamil Nadu | Inquiry begins into disqualification petitions against four AIADMK MLAs, including Isakki Subbiah and Maragatham Kumaravel, for not following the whip
#WATCH | Tamil Nadu | Inquiry begins into disqualification petitions against four AIADMK MLAs, including Isakki Subbiah and Maragatham Kumaravel, for not following the whip of the party during the no-confidence motion faced by TVK govt on May 13 Assembly Speaker JCD Prabhakar… pic.twitter.com/ozGMpXii0P — ANI (@ANI) June 9, 2026 तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष ने पार्टी व्हिप के उल्लंघन और दलबदल गतिविधियों के कारण एआईएडीएमके के चार विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू की है।
विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने कहा, "एआईएडीएमके की ओर से चारों विधायकों के खिलाफ दायर अयोग्यता याचिकाओं के संबंध में कार्रवाई शुरू की जा रही है।"टीवीके सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान एआईएडीएमके 25 बागी विधायकों के गुट ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का समर्थन किया था। एआईएडीएमके के मुख्य सचेतक की ओर से जारी व्हिप के अनुसार प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करना अनिवार्य था।गौरतलब है कि बागी विधायकों के गुट में से चार ने इस्तीफा देकर टीवीके का दामन थाम लिया था।
हालांकि बाद में बागी गुट ने महासचिव पलानीस्वामी से सुलह कर ली थी। हालांकि, इसके बाद से ही एआईएडीएमके के कई पदाधिकारी पार्टी छोड़कर टीवीके में शामिल हो चुके हैं।अयोग्यता की कार्यवाही से बचने के लिए इन चारों विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे
दिया और बाद में सत्तारूढ़ टीवीके पार्टी में शामिल हो गए। वहीं, एआईएडीएमके के महासचिव पलानीस्वामी द्वारा माफी का अनुरोध स्वीकार किए जाने के बाद, स्पीकर जेसीडी प्रभाकर ने शेष 21 बागी विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही को आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है।
