Extortion: कोर्ट में TMC नेता सब्यसाची दत्ता की पेशी; अदालत ले जाते समय प्रदर्शनकारियों ने फेंके टमाटर और अंडे
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता सब्यसाची दत्ता को रंगदारी और आपराधिक धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता सब्यसाची दत्ता को रंगदारी और आपराधिक धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें मंगलवार सुबह उत्तर 24 परगना जिले के रायगाछी स्थित उनके घर से हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, एक व्यवसायी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2018 में दत्ता ने उससे एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम की मांग की थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और जांच के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
