मोदी सरकार के 12 साल: विदेश मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां, 10 बिंदुओं में जानें कितनी बदली भारत की विदेशी नीति
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विदेश मंत्रालय की उपलब्धियों को बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 12
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विदेश मंत्रालय की उपलब्धियों को बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 12 साल में विदेश मंत्रालय और भारत की विदेश नीति में कई जरूरी बदलाव हुए हैं। इसमें पासपोर्ट प्रक्रिया को आसान करना और विदेशों में रहने वाले भारतीयों की मदद करना शामिल हैं। विदेश मंत्री ने एक्स पर लिखा,’ 12 साल पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
पिछले 12 साल में, विदेश मंत्रालय और भारत की विदेश नीति में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं।' आम नागरिक के लिए पासपोर्ट जारी करना और दस्तावेजों का सत्यापन करना आसान बनाया गया है। खुले दूतावासों के माध्यम से विदेशों में रहने वाले भारतीयों को पूरा समर्थन दिया गया है। इसके साथ ही भारतीय समुदाय कल्याण कोष का उपयोग बढ़ाया गया है। निकासी सहित संकट की स्थितियों में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दी गई है।
यूक्रेन, इस्राइल, अफगानिस्तान और सूडान इसके कुछ उदाहरण हैं। भारतीयों को वैश्विक कार्यस्थलों तक पहुंचने और वैश्विक कार्यबल का हिस्सा बनने में सुविधा दी की गई है। अब तक 21 गतिशीलता साझेदारियां स्थापित की गई हैं। भारतीय व्यवसायों को विदेशों में बाजार तक पहुंच बनाने और निर्यात बढ़ाने में सहायता की गई है। विकास परियोजनाओं के माध्यम से भारतीय उत्पादों और सेवाओं को नए बाजारों में प्रवेश करने में सक्षम बनाया गया है।
विदेशों में भारतीय छात्रों के लिए कल्याणकारी उपाय शुरू किए गए हैं। भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दिया गया है। इसके साथ ही अन्य देशों में हमारी विरासत और परंपराओं के प्रति सराहना को बढ़ाया गया है।
