Lucknow, India

तृणमूल में बगावत की चिंगारी: कई नेता 'पाला बदलने' को तैयार! ममता समर्थक नेताओं का सख्त संदेश, किसने-क्या कहा?

Published 9 June 2026 · local

कल्याण बनर्जी ने बागी सांसदों पर क्या आरोप लगाए? बागी सांसदों के पास दलबदल रोधी कानून से बचने लायक संख्या नहीं है। बागी नेताओं ने

कल्याण बनर्जी ने बागी सांसदों पर क्या आरोप लगाए? बागी सांसदों के पास दलबदल रोधी कानून से बचने लायक संख्या नहीं है। बागी नेताओं ने ममता बनर्जी को छोड़ पीएम नरेंद्र मोदी को अपना नेता मान लिया है। भाजपा नेता भूपेंद्र यादव के घर जाने के बाद बागियों की नीयत साफ हो गई। वो सभी गद्दार और सत्ता का भूखे हैं। भाजपा टीएमसी को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। भाजपा के पास ईडी, सीबीआई और सत्ता की ताकत हो सकती है। टीएमसी के साथ मां, माटी, मानुष और बंगाल की जनता खड़ी है।

बागी सांसदों को इस्तीफा देकर दोबारा जनता के बीच जाना चाहिए। #WATCH | Delhi | On rebellion in the party, TMC MP Kalyan Banerjee says, "You (BJP) have the CM, ED, CBI and other powers, but I have 'Maa, Maati, Maanush', my party, my party workers, and people of West Bengal." pic.twitter.com/pjtLj6RCMs — ANI (@ANI) June 9, 2026 आरजी कर मामले को लेकर क्यों बढ़ा विवाद? कल्याण बनर्जी ने बागी सांसद शर्मिला सरकार और काकोली घोष दस्तीदार पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि आरजी कर अस्पताल विवाद के दौरान ये नेता कहां थे।

उन्होंने कहा कि उस समय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होने के बजाय दोनों नेता चुप थीं। डॉक्टर पेशे से जुड़ी शर्मिला सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने उस मुद्दे पर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। टीएमसी नेतृत्व अब बागी नेताओं के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाता नजर आ रहा है।टीएमसी के भीतर बढ़ता विवाद पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक संकट बनता जा रहा है। ममता बनर्जी की पार्टी पिछले 15 वर्षों से पश्चिम बंगाल की सत्ता पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है, लेकिन हालिया चुनावी झटकों और अंदरूनी असंतोष ने पार्टी को कमजोर किया है।

कल्याण बनर्जी ने बागी सांसदों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है, तो वे सांसद पद से इस्तीफा देकर दोबारा जनता के बीच जाएं। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि अगर बागी गुट मजबूत होता है, तो यह टीएमसी के इतिहास की सबसे बड़ी टूट साबित हो सकती है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…