हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' ने किया मंडे धमाका, पिछड़ी वरुण धवन की बॉलीवुड फिल्म
वरुण धवन की नई फिल्म है जवानी तो इश्क होना है पहले वीकेंड में वैसा कमाल नहीं कर सकी जैसी एक मेनस्ट्रीम बॉलीवुड एंटरटेनर से
वरुण धवन की नई फिल्म है जवानी तो इश्क होना है पहले वीकेंड में वैसा कमाल नहीं कर सकी जैसी एक मेनस्ट्रीम बॉलीवुड एंटरटेनर से उम्मीद की जाती है.
आगे इस फिल्म का भविष्य क्या होगा, ये मंडे टेस्ट से तय होना था. लेकिन वरुण की फिल्म पर मंडे काफी भारी पड़ा है. है जवानी तो इश्क होना है चौथे दिन ही थोड़ी ठंडी पड़ती नजर आई.
जबकि इस इंडियन फिल्म के आगे हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ऑब्सेशन बॉक्स ऑफिस पर कहीं ज्यादा बेहतर परफॉर्म करती नजर आई. मंडे का कमाल ये
रहा कि दोनों फिल्मों का कलेक्शन एक बराबर रहा, जबकि ऑब्सेशन के शोज वरुण की फिल्म के मुकाबले काफी ज्यादा कम हैं.
