होर्मुज विवाद पर यूरोपीय यूनियन का बड़ा एक्शन, ईरान पर लगाए नए प्रतिबंध
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों का रास्ता रोकने के विवाद पर यूरोपीय यूनियन (EU) ने सख्त कदम उठाया है. यूरोपीय संघ ने सोमवार को ईरान
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों का रास्ता रोकने के विवाद पर यूरोपीय यूनियन (EU) ने सख्त कदम उठाया है. यूरोपीय संघ ने सोमवार को ईरान के दो नागरिकों और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एक यूनिट पर नए प्रतिबंध लगा दिए.
इस फैसले से साफ है कि इस अहम समुद्री रास्ते को लेकर तनाव अब कूटनीतिक स्तर पर भी गहरा गया है. यह कदम उस क्षेत्र
को लेकर उठाया गया है, जहां से दुनिया के कुल तेल का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है. यूरोपीय यूनियन के इस फैसले को रणनीतिक रूप
से काफी अहम माना जा रहा है.
