एकाएक पानी में समाया 35 साल पुराना पुल, आधा दर्जन पंचायतों का टूटा संपर्क
बिहार में बेतिया के मझौलिया प्रखंड स्थित लालसरैया में धनौती नदी पर बना 35 साल पुराना गोडा पुल सोमवार को अचानक ध्वस्त हो गया. पुल
बिहार में बेतिया के मझौलिया प्रखंड स्थित लालसरैया में धनौती नदी पर बना 35 साल पुराना गोडा पुल सोमवार को अचानक ध्वस्त हो गया. पुल का करीब 10 फीट हिस्सा टूटकर नदी में समा गया, जिससे बखरिया चौक एनएच-727 से लालसरैया होते हुए करमवा एवं पूर्वी चंपारण को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है और ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है.
