5 महीने में 50वीं हत्या से कांपा ये शहर, हर तीसरे दिन खूनी वारदात
गुजरात का आर्थिक केंद्र माना जाने वाला सूरत शहर इन दिनों गंभीर अपराधों और हत्याओं की वजह से सुर्खियों में है. सूरत पुलिस की भारी
गुजरात का आर्थिक केंद्र माना जाने वाला सूरत शहर इन दिनों गंभीर अपराधों और हत्याओं की वजह से सुर्खियों में है. सूरत पुलिस की भारी मौजूदगी और सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों के बीच अपराधियों का हौसला इस कदर बुलंद है कि चालू वर्ष 2026 के शुरुआती 5 महीनों में ही शहर में 50 लोगों की हत्या हो चुकी है. यानी हर तीन दिन में औसतन एक व्यक्ति अपनी जान गंवा रहा है. हत्या का ताजातरीन मामला अलथाण इलाके से सामने आया है, जहां एक महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाले ऑटो रिक्शा चालक को महिला के पति ने सीमेंट के भारी पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला.
