राष्ट्रपति ने देश के बहादुरों का किया सम्मान, एस्ट्रोनॉट नायर को कीर्ति चक्र
देश की रक्षा में अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले और अदम्य साहस का परिचय देने वाले जांबाज वीर जवानों को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित
देश की रक्षा में अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले और अदम्य साहस का परिचय देने वाले जांबाज वीर जवानों को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया गया. देश की सर्वोच्च कमांडर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस कर्मियों को उनकी अद्वितीय वीरता, उत्कृष्ट साहस और कर्तव्य के प्रति सर्वोच्च समर्पण के लिए वीरता पुरस्कारों (Gallantry Awards) से सम्मानित किया.
