पुलिस दफ्तर में फरिश्ते बने दो जवान, CPR देकर युवक की बचाई जान
मध्य प्रदेश पुलिस का एक ऐसा मानवीय और संवेदनशील चेहरा सामने आया है, जिसकी चारों तरफ जमकर तारीफ हो रही है. राजधानी भोपाल के पुलिस
मध्य प्रदेश पुलिस का एक ऐसा मानवीय और संवेदनशील चेहरा सामने आया है, जिसकी चारों तरफ जमकर तारीफ हो रही है. राजधानी भोपाल के पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. कार्यालय परिसर में अपनी किसी प्रशासनिक समस्या या काम से पहुंचे एक युवक को अचानक दिल का दौरा (कार्डियक अटैक) पड़ गया. युवक को तड़पता देख वहां मौजूद दो पुलिस आरक्षकों ने तुरंत मोर्चा संभाला और त्वरित प्राथमिक चिकित्सा (CPR) देकर उसकी जान बचा ली.
