Lucknow, India

CM भजनलाल शर्मा का डूंगरपुर दौरा, बीएपी के गढ़ में साधेंगे आदिवासी समीकरण

Published 20 May 2026 · politics

जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार से दो दिवसीय डूंगरपुर दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा प्रशासनिक समीक्षा से अधिक आदिवासी राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री सीधे भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के सबसे मजबूत गढ़ चौरासी विधानसभा और सांसद राजकुमार रोत

जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार से दो दिवसीय डूंगरपुर दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा प्रशासनिक समीक्षा से अधिक आदिवासी राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री सीधे भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के सबसे मजबूत गढ़ चौरासी विधानसभा और सांसद राजकुमार रोत के गृह क्षेत्र धंबोला पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री शाम को जिला कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेकर बिजली, पानी और लंबित विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे धंबोला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर समाधान के निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री रात को स्थानीय आदिवासी परिवार के घर भोजन और रात्रि विश्राम भी करेंगे।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार हाल ही में हुए उपचुनाव में बीएपी की जीत का अंतर घटकर 20 हजार वोटों तक सीमित रह गया था, जबकि विधानसभा चुनाव 2023 में राजकुमार रोत करीब 69 हजार वोटों से जीते थे। ऐसे में भाजपा अब आदिवासी क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

डूंगरपुर और वागड़ क्षेत्र में पिछले एक महीने से जारी अघोषित बिजली कटौती भी बड़ा मुद्दा बनी हुई है। कांग्रेस और बीएपी लगातार सरकार पर हमलावर हैं। विशेषज्ञों के अनुसार क्षेत्र में 440 केवी जीएसएस की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…