विजय की पार्टी India ब्लॉक की मीटिंग में क्यों नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से ही शिथिल नजर आया विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक फिर से एक्टिव मोड में आ गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद से ही शिथिल नजर आया विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक फिर से एक्टिव मोड में आ गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की मीटिंग का मंच सज चुका है. इस मौके पर गठबंधन में शामिल 23 पार्टियों के नेता शामिल हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ मीटिंग में मौजूद हैं.
