अब डीजल में 15% आइसोब्यूटेनॉल की मिलावट! जानें सरकार का प्लान
Isobutanol Blending in Diesel: देश में पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने की चर्चा अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि डीजल को लेकर एक नया प्रयोग
Isobutanol Blending in Diesel: देश में पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने की चर्चा अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि डीजल को लेकर एक नया प्रयोग सुर्खियों में है. सरकार अब डीजल में आइसोब्यूटेनॉल मिलाने की संभावना तलाश रही है.
नाम थोड़ा कठिन है, लेकिन इसके पीछे का मकसद बेहद बड़ा है. विदेशों से आने वाले महंगे तेल पर निर्भरता कम करना, किसानों के लिए नए पैदा करना और प्रदूषण पर लगाम लगाना.
लेकिन क्या यह नया फ्यूल आपकी गाड़ी के इंजन के लिए सही रहेगा? क्या माइलेज पर असर पड़ेगा? और सबसे बड़ा सवाल, क्या आने वाले सालों में डीजल भी पेट्रोल की तरह 'ब्लेंडेड फ्यूल' बन जाएगा?
यही वह कहानी है जो भारत के फ्यूल सेक्टर में एक नए अध्याय की शुरुआत कर सकती है.
