इजरायली हमलों के बीच ओमान का नाम लेकर होर्मुज पर ईरान का बड़ा बयान
सीजफायर के बावजूद, एक बार फिर इजरायल और ईरान ने एक-दूसरे पर हमले शुरू कर दिए हैं. इस बीच ईरान के एक डिप्लोमैट ने होर्मुज
सीजफायर के बावजूद, एक बार फिर इजरायल और ईरान ने एक-दूसरे पर हमले शुरू कर दिए हैं. इस बीच ईरान के एक डिप्लोमैट ने होर्मुज स्ट्रेट के संबंध में बड़ी अपडेट दी है.
युद्ध के दौरान होर्मुज स्ट्रेट तनाव के सबसे बड़े मुद्दों में शामिल रहा जिसे ईरान ने लगभग बंद कर रखा है. दुनिया की ऊर्जा सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण इस रास्ते के बंद होने से तेल-गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं.
अब इस रास्ते को लेकर ईरानी डिप्लोमैट ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा लेकिन अब यह ईरान और ओमान की ओर से तय की जाने वाली नई शर्तों के तहत ऑपरेट किया जाएगा.
इन शर्तों में जहाजों से ट्रांजिट फीस वसूलना भी शामिल होगा.
