सपना था अफसर बनने का और बन गई जालसाज! पुणे पुलिस की हत्थे चढ़ी फर्जी 'लेडी सिंघम'
पुणे में पुलिस ने एक फर्जी लेडी सिंघम को गिरफ्तार किया है. यह महिला सब- इंस्पेक्टर रैंक के स्टार वाली पुलिस की वर्दी पहनकर एक
पुणे में पुलिस ने एक फर्जी लेडी सिंघम को गिरफ्तार किया है. यह महिला सब- इंस्पेक्टर रैंक के स्टार वाली पुलिस की वर्दी पहनकर एक क्लीनिक में गई थी.
फर्जी पुलिस अधिकारी बन वह क्लीनिक के स्टाफ पर अपना प्रभाव जमा रही थी.जब वह क्लीनिक के बाहर खड़ी थी तो पुलिस की नजर उसपर पड़ी.
उसको संदिग्ध मानकर पूछताछ की गई तो पूरा मामला सामने आया. पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान 25 वर्षीय समीना आसिफ
इनामदार उर्फ समीना अयूब पठान के रूप में हुई है.
