ED Raids: सीमा पर ₹142 करोड़ की जब्ती; म्यांमार-बांग्लादेश बॉर्डर समेत बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम में भी तलाशी
क्या है मामला? ड्रग तस्करी नेटवर्क का खुलासा यह मामला नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा 21 अगस्त 2025 को त्रिपुरा में 49.101 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और
क्या है मामला? ड्रग तस्करी नेटवर्क का खुलासा यह मामला नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा 21 अगस्त 2025 को त्रिपुरा में 49.101 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 40 ग्राम हेरोइन की बरामदगी से जुड़ा है। जांच में सामने आया है कि म्यांमार से मिजोरम के चंफाई और जोखावथर सेक्टर के रास्ते मेथामफेटामाइन की तस्करी कर इसे त्रिपुरा तक पहुंचाया जाता था।
इसके बाद अवैध कमाई को कई बैंक खातों और शेल कंपनियों के जरिए छिपाने की कोशिश की जाती थी।अधिकारियों के मुताबिक, जांच में एक संगठित अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जो भारत-म्यांमार और भारत-बांग्लादेश सीमाओं का इस्तेमाल कर रहा था।
ईडी ने अब तक इस मामले में 142 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध से अर्जित संपत्ति (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) की पहचान की है। मामले
में शामिल संदिग्धों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच जारी है।
