8 बेटे, 5 बेटियां... 13 बच्चों का पिता बोला- घर में बच्चों की आवाज नहीं होगी तो अकेलापन खा जाएगा
चीन में एक कपल इन दिनों अपने परिवार की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस परिवार में एक-दो नहीं, बल्कि कुल 13
चीन में एक कपल इन दिनों अपने परिवार की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस परिवार में एक-दो नहीं, बल्कि कुल 13 बच्चे हैं. परिवार की कहानी सामने आने के बाद लोग हैरान भी हैं और इस पर अलग-अलग तरह की बातें भी कर रहे हैं.
यह परिवार चीन के गुआंग्शी प्रांत के किनझोउ इलाके के एक गांव में रहता है. 49 साल के पिता और 42 साल की मां ने शादी के बाद 22 साल में 13 बच्चों का परिवार बनाया.
इनके बच्चों में 8 बेटे और 5 बेटियां हैं. सबसे बड़ी बेटी 22 साल की है और उसकी शादी भी हो चुकी है. वहीं सबसे
छोटा बच्चा अभी सिर्फ 2 साल का है.
