Manipur: 'पुलिस के साथ करें सहयोग', राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए DGP मुकेश सिंह की जनता से अपील
मणिपुर के डीजीपी मुकेश सिंह ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। इसके साथ ही सभी के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित
मणिपुर के डीजीपी मुकेश सिंह ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। इसके साथ ही सभी के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में पुलिस के साथ सहयोग करने को कहा है। उन्होंने रविवार को कांगपोकपी और सेनापति जिलों की अपनी पहली यात्रा के दौरान कुकी और नागा नागरिक समाज संगठनों के साथ बातचीत में यह टिप्पणियां कीं।
वरिष्ठ अधिकारियों से की बात डीजीपी को मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति, सुरक्षा उपायों और पुलिस की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया, 'उन्होंने जिला पुलिस बलों के समग्र कामकाज और परिचालन तैयारियों की भी समीक्षा की।' सिंह ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कमांडरों के साथ भी बातचीत की।
'हर मामले को निष्पक्ष तरीके से निपटाएं' रविवार शाम को पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने कहा, 'पुलिसकर्मियों को मेरा निर्देश है कि वह हर मामले को निष्पक्ष तरीके
से निपटाएं। कानून के किसी भी उल्लंघन से गंभीरता से निपटा जाएगा।' उन्होंने दोहराया कि पुलिस बिना किसी डर या पक्षपात के निष्पक्ष रूप से लोगों की सेवा करना जारी रखेगी।
