छह दिन में ₹24000 चांदी सस्ती, अब 2.5 लाख से नीचे भाव
एक ओर जहां शेयर मार्केट क्रैश (Stock Market Crash) हुआ, तो वहीं सोना-चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) देखने को मिली
एक ओर जहां शेयर मार्केट क्रैश (Stock Market Crash) हुआ, तो वहीं सोना-चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोनों कीमती धातुएं और भी सस्ती हो गई हैं.
बीते सप्ताह तगड़ी गिरावट के बाद सोमवार को जैसे ही कमोडिटी मार्केट में कारोबार शुरू हुआ, तो एक झटके में चांदी 6500 रुपये प्रति किलो से ज्यादा टूट गई और 1 किलो चांदी का भाव ढाई लाख रुपये से नीचे आ गया.
सिर्फ जून महीने के छह कारोबारी दिनों में ही चांदी के दाम में 24,000 रुपये की गिरावट आ चुकी है. वहीं सोना भी सोमवार को
भरभराकर टूटा और काफी सस्ता हुआ है.
