Lucknow, India

INDIA Bloc Meeting Live: दिल्ली में 23 विपक्षी दलों की बैठक, सरकार को घेरने की रणनीति पर मंथन; DMK का किनारा

Published 8 June 2026 · politics

11:01 AM, 08-Jun-2026 केंद्र की नीतियों के खिलाफ गठबंधन एकजुट- कांग्रेस उधर, कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लगातार यह दावा कर रहे हैं कि गठबंधन

11:01 AM, 08-Jun-2026 केंद्र की नीतियों के खिलाफ गठबंधन एकजुट- कांग्रेस उधर, कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लगातार यह दावा कर रहे हैं कि गठबंधन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट है। हालांकि, गठबंधन के भीतर मतभेद भी सामने आ रहे हैं। खासकर डीएमके ने इस बैठक से दूरी बनाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु की राजनीति को लेकर कांग्रेस और डीएमके के बीच नाराजगी बढ़ी है। नई दिल्ली में होने वाली यह बैठक विपक्षी दलों की रणनीति और भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उधर, कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लगातार यह दावा कर रहे हैं कि गठबंधन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट है। हालांकि, गठबंधन के भीतर मतभेद भी सामने आ रहे हैं। खासकर डीएमके ने इस बैठक से दूरी बनाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु की राजनीति को लेकर कांग्रेस और डीएमके के बीच नाराजगी बढ़ी है। नई दिल्ली में होने वाली यह बैठक विपक्षी दलों की रणनीति और भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 10:58 AM, 08-Jun-2026 दिलीप घोष का हमला, बोले- गठबंधन अब अस्तित्व में नहीं इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और भाजपा नेता दिलीप घोष ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन अब लगभग अस्तित्वहीन हो चुका है और इसकी सहयोगी पार्टियों के बीच गहरे मतभेद सामने आ चुके हैं। कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी पहले इंडिया गठबंधन की बैठकों में हिस्सा नहीं लेती थीं, लेकिन अब विधानसभा चुनाव में हार के बाद उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो गई है और पार्टी के कई नेता तथा जनप्रतिनिधि सक्रिय नहीं हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी इंडिया गठबंधन की एकता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं, ऐसे में गठबंधन की मजबूती के दावे भरोसेमंद नहीं लगते। उन्होंने विपक्षी दलों के बीच मौजूद मतभेदों को हास्यास्पद स्थिति बताया। इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और भाजपा नेता दिलीप घोष ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन अब लगभग अस्तित्वहीन हो चुका है और इसकी सहयोगी पार्टियों के बीच गहरे मतभेद सामने आ चुके हैं। कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी पहले इंडिया गठबंधन की बैठकों में हिस्सा नहीं लेती थीं, लेकिन अब विधानसभा चुनाव में हार के बाद उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो गई है और पार्टी के कई नेता तथा जनप्रतिनिधि सक्रिय नहीं हैं।वहीं, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी इंडिया गठबंधन की एकता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी और कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं, ऐसे में गठबंधन की मजबूती के दावे भरोसेमंद नहीं लगते। उन्होंने विपक्षी दलों के बीच मौजूद मतभेदों को हास्यास्पद स्थिति बताया। 10:47 AM, 08-Jun-2026 बैठक में 23 राजनीतिक दल होंगे शामिल दिल्ली के संविधान क्लब में आयोजित होने वाली इस बैठक में कांग्रेस नेता जयराम रमेश के अनुसार 23 राजनीतिक दल शामिल होंगे। बैठक ऐसे समय हो रही है जब कांग्रेस और डीएमके के बीच कुछ मुद्दों को लेकर मतभेदों की चर्चा हो रही है। इसके बावजूद संजय राउत ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी 2029 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इंडिया गठबंधन को और अधिक मजबूत एवं एकजुट बनाने के पक्ष में है। संजय राउत ने कहा कि देश जिन गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, उनसे निपटने के लिए विपक्षी दलों को साथ मिलकर लड़ना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि गठबंधन भविष्य में भी मिलकर काम करेगा और 2029 में देश में सार्थक बदलाव लाने का प्रयास करेगा। दिल्ली के संविधान क्लब में आयोजित होने वाली इस बैठक में कांग्रेस नेता जयराम रमेश के अनुसार 23 राजनीतिक दल शामिल होंगे।

बैठक ऐसे समय हो रही है जब कांग्रेस और डीएमके के बीच कुछ मुद्दों को लेकर मतभेदों की चर्चा हो रही है। इसके बावजूद संजय राउत ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी 2029 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इंडिया गठबंधन को और अधिक मजबूत एवं एकजुट बनाने के पक्ष में है। संजय राउत ने कहा कि देश जिन गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, उनसे निपटने के लिए विपक्षी दलों को साथ मिलकर लड़ना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि गठबंधन भविष्य में भी मिलकर काम करेगा और 2029 में देश में सार्थक बदलाव लाने का प्रयास करेगा। 10:45 AM, 08-Jun-2026 बैठक में वर्चुअली शामिल होंगे उद्धव ठाकरे इंडिया गठबंधन की अहम बैठक में शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लेंगे। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि शिवसेना यूबीटी इंडिया गठबंधन की एक प्रतिबद्ध सदस्य है और आगे भी गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए काम करती रहेगी। इंडिया गठबंधन की अहम बैठक में शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लेंगे। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि शिवसेना यूबीटी इंडिया गठबंधन की एक प्रतिबद्ध सदस्य है और आगे भी गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए काम करती रहेगी।

Read full story on TheBriefWire

Loading…