BJP Candidate List: एमपी और कर्नाटक के लिए भाजपा ने घोषित किए राज्यसभा उम्मीदवार, MLC चुनाव के नाम भी तय
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 और कर्नाटक विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 और कर्नाटक विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के चयन पर अपनी अंतिम मुहर लगाते हुए आधिकारिक सूची जारी की है। भाजपा ने मध्य प्रदेश और कर्नाटक से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए भी दो नामों को मंजूरी दी गई है।
