मेटा की नौकरी छोड़ नूडल्स बेचने लगा इंजीनियर: कहा- कमाई कम हो गई...पर सुकून की कोई कीमत नहीं; वायरल हुई कहानी
दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों में नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। खासकर मेटा जैसी कंपनी में काम करना किसी उपलब्धि से कम
दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों में नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। खासकर मेटा जैसी कंपनी में काम करना किसी उपलब्धि से कम नहीं माना जाता।
लेकिन सिंगापुर के एल्विन टैन ने वह फैसला लिया, जिसके बारे में शायद ही कोई सोचता हो। उन्होंने मेटा में अपनी इंजीनियर की नौकरी छोड़
दी और अब नूडल्स का स्टॉल चलाते हैं। एल्विन का कहना है कि उनकी कमाई पहले की तुलना में काफी कम हो गई है, लेकिन
जो मानसिक शांति और संतुष्टि उन्हें अब मिल रही है, उसकी कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती।
