Lucknow, India

TOP News: ईरान ने इस्राइल पर दागीं मिसाइलें; INDIA गठबंधन की बैठक आज; उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश के आसार

Published 8 June 2026 · india

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो: अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो: अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें देश-दुनिया की कई बड़ी खबरें आज सुर्खियों में हैं। राजधानी दिल्ली में INDIA गठबंधन की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें विपक्षी दलों की रणनीति और एकजुटता पर चर्चा होगी। वहीं, पश्चिम एशिया में तनाव फिर बढ़ता नजर आ रहा है। युद्धविराम की अटकलों के बीच ईरान द्वारा इस्राइल पर मिसाइलें दागे जाने की खबरों ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। दूसरी ओर, उत्तर भारत में गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे राहत मिल सकती है।

उधर, जयपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने रात 12 बजे से सोशल मीडिया और इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 2 of 11 इंडिया गठबंधन की आज बैठक। फोटो: अमर उजाला INDIA गठबंधन की बैठक आज देशभर में एनडीए शासन के खिलाफ तैयार हुए विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की बहुप्रतीक्षित बैठक आज (8 जून) को होनी है। इस बैठक में केंद्र की राजनीति में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के साथ अलग-अलग राज्यों के कई दलों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, पिछली सभी बैठकों के मुकाबले इस बार बैठक का स्वरूप कुछ अलग दिखना तय माना जा रहा है। दरअसल, एक के बाद एक लगातार चुनाव नतीजों और सत्ता परिवर्तन की वजह से कई विपक्षी दल एक-दूसरे के ही खिलाफ नजर आने लगे हैं।

ऐसे में बीते वर्षों में हुई इंडिया गठबंधन की पार्टियों की मुलाकात और चर्चा दोनों में ही परिवर्तन संभव है। पढ़ें एक क्लिक पर... क्या टूट गया युद्धविराम? इस्राइली सेना ने दावा किया है कि ईरान की ओर से दागी गई सभी मिसाइलों को उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। वहीं, ईरानी सेना ने इस्राइल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने लेबनान पर अपने हमले नहीं रोके तो उसे और भी विनाशकारी प्रहारों का सामना करना पड़ेगा। ईरान ने आरोप लगाया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों को निशाना बनाकर और दक्षिणी लेबनान में हमले तेज करके इस्राइल ने सभी सीमाएं पार कर दी हैं। पढ़ें एक क्लिक पर... 4 of 11 आज से फिर बदलेगा मौसम - फोटो: ANI आज से मौसम फिर ले सकता है करवट सुहाने मौसम के चलते गर्मी से राहत की सांस ले रहे दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के लोगों के लिए रविवार गर्मी और उमस से भरा रहा।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कई जगह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया। सोमवार से मौसम फिर करवट ले सकता है और बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर... 5 of 11 सिपाही भर्ती परीक्षा आठ से दस जून के बीच। - फोटो: अमर उजाला।

Read full story on TheBriefWire

Loading…