असम में नया प्रशासनिक दांव: 16 मंत्रियों को सौंपे गए गार्जियन जिले,सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने किया बड़ा एलान
क्रमांक मंत्री का नाम सौंपे गए अभिभावक जिले 1 रमेश्वर तेली तिनसुकिया, जोरहाट 2 अतुल बोरा कामरूप (मेट्रो), धेमाजी 3 चरण बोरो कोकराझार, बक्सा, चिरांग
क्रमांक मंत्री का नाम सौंपे गए अभिभावक जिले 1 रमेश्वर तेली तिनसुकिया, जोरहाट 2 अतुल बोरा कामरूप (मेट्रो), धेमाजी 3 चरण बोरो कोकराझार, बक्सा, चिरांग 4 अजंता नेओग मोरीगांव, कामरूप 5 अश्विनी राय सरकार बोंगाईगांव, बारपेटा 6 अशोक सिंघल दरांग, धुबरी 7 बिमल बोरा शिवसागर, चराइदेव 8 बिस्वजीत दैमारी नलबाड़ी, सोनितपुर 9 जयंत मल्लाबरुआ तमुलपुर, गोलपाड़ा 10 कौशिक राय श्रीभूमि, हाईलाकांदी 11 केशब महंता साउथ सलमारा-मनकाचर, नॉर्थ लखीमपुर 12 कृष्णेंदु पॉल दीमा हसाओ, कछार 13 नंदिता देवी बजाली, उदालगुड़ी 14 पियूष हजारिका नगांव, होजाई, कार्बी आंगलोंग, वेस्ट कार्बी आंगलोंग 15 रानोज पेगु बिश्वनाथ, गोलाघाट 16 सुशांत बोरगोहेन माजुली, डिब्रूगढ़ मंत्रियों के बीच जिलों का आवंटन जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, रामेश्वर तेली को तिनसुकिया और जोरहट जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
अतुल बोरा को कामरूप (मेट्रो) और धेमाजी का प्रभार मिला है। चरण बोरो को कोकराझार, बाक्सा और चिरांग की कमान सौंपी गई है। अजंता नेओग मोरीगांव और कामरूप के गार्जियन मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। अश्विनी राय सरकार को बोंगईगांव और बारपेटा की जिम्मेदारी मिली है। अशोक सिंघल दरंग और धुबरी जिलों का काम संभालेंगे।
बिमल बोरा को शिवसागर और चराइदेव आवंटित किया गया है। बिस्वजीत दैमारी नलबाड़ी और सोनितपुर के लिए जवाबदेह होंगे।
