न नुकसान, न गंदगी, इस ट्रिक से किचन से दुम दबाकर भागेंगी चींटियां
गर्मियों और बरसात के मौसम में किचन के स्लैब, सिंक के पास या मीठी चीजों के डिब्बों में चींटियों का झुंड जमा होना बेहद आम
गर्मियों और बरसात के मौसम में किचन के स्लैब, सिंक के पास या मीठी चीजों के डिब्बों में चींटियों का झुंड जमा होना बेहद आम बात है. कई बार ये चींटियां खाने के सामान में घुसकर उसे पूरी तरह बर्बाद कर देती हैं और हाइजीन के लिहाज से भी यह खतरनाक है. इन्हें भगाने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले चॉक या स्प्रे का इस्तेमाल करना न केवल महंगा है बल्कि सुरक्षित भी नहीं है क्योंकि इससे खाने की चीजों में टॉक्सिन्स फैलने का डर रहता है. ऐसे में यहां हम आपके साथ मशहूर शेफ पंकज भदौरिया की बताई ट्रिक शेयर कर रहे हैं जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले बताया था.
