क्या है हिंदू संगठन BAPS जिसके एफिल टावर दौरे से फ्रांस में छिड़ा विवाद
जब भी प्यार की बात आती है, तो पेरिस और वहां मौजूद मशहूर एफिल टावर (Eiffel Tower) का जिक्र जरूर आता है. इन दिनों एक
जब भी प्यार की बात आती है, तो पेरिस और वहां मौजूद मशहूर एफिल टावर (Eiffel Tower) का जिक्र जरूर आता है. इन दिनों एक बार फिर एफिल टावर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह प्यार नहीं बल्कि प्रदर्शन है.
जी हां, पेरिस स्थित एफिल टावर उस वक्त अचानक सुर्खियों में आ गया, जब यहां कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी. वजह थी एक हिंदू धार्मिक संगठन से जुड़े लोगों का निजी दौरा.
आरोप लगा कि इस विजिट के दौरान महिला कर्मचारियों को कुछ जगहों और काम से दूर रखा गया. इसके बाद फ्रांस में लैंगिक समानता (Gender Equality) को लेकर बहस छिड़ गई.
इसकी वजह से एफिल टावर बंद किया गया था. हालांकि, अब वो आम लोगों के लिए दोबारा खुल गया है.
