मंदिर के बगल में बनाई मजार, पत्नी को पहनाया जबरन बुर्का...कानपुर में दलित परिवार को मुस्लिम बनाने की कोशिश
कानपुर के गुजैनी इलाके में घर में छोटा से मंदिर के ठीक बगल में बनाई गई मजार को लेकर विवाद हो गया. धर्मांतरण का आरोप
कानपुर के गुजैनी इलाके में घर में छोटा से मंदिर के ठीक बगल में बनाई गई मजार को लेकर विवाद हो गया. धर्मांतरण का आरोप और मारपीट की भी बात सामने आई है.
दलित परिवार का दावा है कि उसकी पत्नी को बुर्का पहनाने का भी दबाव बनाया गया और धर्म बदलने के लिए धमकाया गया. मामला सामने
आने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और थाने का घेराव कर हंगामा किया. बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने कई लोगों
के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, एक आरोपी को गिरफ्तार किया और कार्रवाई में लापरवाही के आरोप में एक दरोगा को निलंबित कर दिया.
