Lucknow, India

फ्लॉप या हिट: कैसा रहा कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन? अब अभिजीत दीपके ने बताया जंतर-मंतर पर कितना समर्थन मिला

Published 6 June 2026 · india

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर अब बहस तेज हो गई है। कोई इसे युवाओं की नई

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर अब बहस तेज हो गई है। कोई इसे युवाओं की नई आवाज बता रहा है तो कोई इसे सोशल मीडिया का असर कह रहा है। इस बीच सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन ने सरकार को ट्रेलर दिखा दिया है कि अगर युवा एकजुट हो जाएं तो बड़ा आंदोलन खड़ा हो सकता है। दीपके ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और अगर सात दिन के भीतर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नहीं हटाए गए तो आंदोलन और बड़ा होगा।

प्रदर्शन के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके? अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि कल हममें से हजारों लोगों ने इतिहास रचा। जंतर-मंतर पर हमारे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन ने सरकार को दिखा दिया कि जब हम एकजुट होते हैं, तो कॉकरोच क्या-क्या कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कल हमारे साथ शामिल होने वाले ज्यादातर लोगों ने पहले कभी किसी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन हमारी सामूहिक मौजूदगी से उन्हें हिम्मत मिली कि वे शिक्षा व्यवस्था के प्रति अपना गुस्सा और निराशा जाहिर कर सकें।

अगर हम अपनी आवाज नहीं उठाएंगे, तो बदलाव नहीं आ सकता। दीपके ने आगे कहा कि मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। छोटे बच्चों और छात्रों समेत, जिन्होंने गर्मी की तेज धूप का सामना किया और यह साबित किया कि शांतिपूर्ण विरोध ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सरकार एक एकजुट और शांतिपूर्ण आंदोलन का कुछ नहीं बिगाड़ सकती। हम कॉकरोचों को उनसे कभी डरने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती।

धर्मेंद्र प्रधान ने पूरी एक पीढ़ी के साथ अन्याय किया है। अगर उन्हें हटाया नहीं गया या वे अगले सात दिनों में खुद पद से नहीं हटे, तो हमें जमीन पर अपना विरोध जारी रखने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Read full story on TheBriefWire

Loading…