उर्वशी ढोलकिया ने अनीता से क्यों मांगी माफी? सालों बाद खुला राज
'नागिन' फेम अनीता हसनंदानी और एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया 'तुम हो ना' के आने वाले एपिसोड में गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी. शो के दौरान
'नागिन' फेम अनीता हसनंदानी और एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया 'तुम हो ना' के आने वाले एपिसोड में गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी. शो के दौरान अपनी बेस्ट फ्रेंड से इमोशनल मुलाकात के दौरान, उर्वशी ने अनीता की शादी में शामिल न हो पाने के लिए माफी भी मांगी. अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए, उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी पूरी तरह से काम और पैसे कमाने के इर्द-गिर्द घूमती थी. उन्होंने अनीता से दिल से माफी भी मांगी और वादा किया कि आगे से वह उनकी जिंदगी में ज्यादा मौजूद रहेंगी.
