NTA ने पेपर लीक के दावों को बताया गलत, नहीं लीक हुआ है पेपर, दी चेतावनी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों को पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों को पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत बताया है. एजेंसी ने कड़ा रुख अपनाते हुए गलत सूचना और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है और इस संबंध में साइबर अपराध प्राधिकरणों में शिकायतें भी दर्ज कराई है. NTA ने सभी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी किसी भी भ्रामक अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचनाओं पर ही भरोसा करें.
