फायर सिस्टम जमीन पर है... हाई राइज बिल्डिंग्स में लगी आग कैसे बुझ पाएगी?
नोएडा में लगी एक आग ने बता दिया है कि गगनचुंबी इमारतों के इस दौर में हमारा फायर सिस्टम अब भी जमीन पर ही खड़ा
नोएडा में लगी एक आग ने बता दिया है कि गगनचुंबी इमारतों के इस दौर में हमारा फायर सिस्टम अब भी जमीन पर ही खड़ा है. जी हां, शुक्रवार को नोएडा की एक हाईराइज बिल्डिंग के 12वें फ्लोर पर आग लगी और मौके पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंची, लेकिन उनका पानी 12वें फ्लोर तक नहीं पहुंच सका.
फिर दूसरी मशीन बुलाकर पानी वहां तक पहुंचा. मगर इस घटना से लग रहा है कि शहरों को आसमान तक पहुंचने की इजाजत दे दी
गई, लेकिन आग बुझाने की व्यवस्था कई जगह कुछ दर्जन मीटर की ऊंचाई से आगे नहीं बढ़ पाई है. सवाल ये है कि जहां देश
में 40, 50 और 60 मंजिल तक की इमारतें खड़ी हो रही हैं, लेकिन क्या उन्हें बचाने का इंतजाम भी उतना ही ऊंचा हुआ है?
