Lucknow, India

राहुल गांधी के ‘देशद्रोही’ वाले बयान पर बवाल, भाजपा ने कहा- आतंकियों जैसी भाषा

Published 20 May 2026 · india

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर दिए गए बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है। भाजपा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी भाषा पाकिस्तान और आतंकवादियों

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर दिए गए बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है। भाजपा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी भाषा पाकिस्तान और आतंकवादियों जैसी है। वहीं कांग्रेस नेता के बयान को लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान बताया गया है। दरअसल, राहुल गांधी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि जब RSS कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी और अमित शाह की बात करें तो उन्हें जवाब देना चाहिए कि “आपके प्रधानमंत्री गद्दार हैं, आपके गृह मंत्री गद्दार हैं और आपका संगठन गद्दार है।” राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि RSS और भाजपा ने संविधान, डॉ.

भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी के विचारों पर हमला किया है। BJP का राहुल गांधी पर पलटवार इसके बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सांसद पर पलटवार शुरू कर दिया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा किसी दुश्मन देश जैसी हो गई है। उन्होंने कहा कि देश की जनता और युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ खड़े हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी के बयान को लोकतंत्र का अपमान बताते हुए कहा कि उनकी भाषा पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों जैसी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी राजनीतिक विरोधी की तरह नहीं, बल्कि भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ने वाले व्यक्ति की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

खबरें और भी सीएम योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि कांग्रेस की “विभाजनकारी और तुष्टिकरण की राजनीति” के ‘युवराज’ का बयान लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अनादरपूर्ण सोच को दर्शाता है। योगी ने राहुल गांधी से पूरे देश से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। कांग्रेस संविधान को कमजोर कर रही- अनुराग ठाकुर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला कांग्रेस शासन में हुआ था।

ठाकुर ने कहा कि RSS ने हमेशा देशहित में काम किया है और भाजपा तथा संघ के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…