2 करोड़ कैश, 13 प्लॉट-5 आलीशान घर... इंजीनियर की अकूत दौलत देखकर सन्न रह गए छापे मारने गई टीम
ओडिशा विजिलेंस विभाग ने शनिवार को कंधमाल जिले के बालीगुडा में इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट एजेंसी (ITDA) में तैनात असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बैकुंठ नाथ बेहेरा के
ओडिशा विजिलेंस विभाग ने शनिवार को कंधमाल जिले के बालीगुडा में इंटीग्रेटेड ट्राइबल डेवलपमेंट एजेंसी (ITDA) में तैनात असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बैकुंठ नाथ बेहेरा के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की.
छापेमारी के दौरान विभाग को इंजीनियर के बैंक लॉकरों से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का कैश और करोड़ों की बेनामी संपत्ति बरामद की गई है. विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को विजिलेंस
अधिकारियों ने विशेष न्यायाधीश, विजिलेंस, भुवनेश्वर द्वारा जारी वारंट के आधार पर ओडिशा के कई जिलों में बेहेरा और उनके परिवार से जुड़े नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. इनमें भुवनेश्वर के निलाद्रि
विहार, सैलाईश्री विहार, कानन विहार और चंद्रशेखरपुर स्थित आवासीय परिसरों के साथ-साथ जाजपुर जिले के धर्मशाला में पैतृक घर, बारीपदा में रिश्तेदारों के घर, बालिगुड़ा में उनका कार्यालय कक्ष और सरकारी आवास शामिल हैं.
