Lucknow, India

NEET क्लीन की तैयारी: फर्जी टेलीग्राम चैनलों पर शिकंजा, धर्मेंद्र प्रधान ने Meta-Google और Telegram से की बात

Published 20 May 2026 · education

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। मेडिकल के स्नातक कोर्सों में दाखिले से जुड़ी नीट-यूजी (नेशनल एलिजविलटी कम एंट्रेस टेस्ट) की 21 जून को दोबारा होने वाली परीक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए केंद्रीय सुरक्षा और इंटेलीजेंस एजेंसियां भी इस बार मोर्चा संभालेंगे। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को परीक्षा से

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। मेडिकल के स्नातक कोर्सों में दाखिले से जुड़ी नीट-यूजी (नेशनल एलिजविलटी कम एंट्रेस टेस्ट) की 21 जून को दोबारा होने वाली परीक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए केंद्रीय सुरक्षा और इंटेलीजेंस एजेंसियां भी इस बार मोर्चा संभालेंगे। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को परीक्षा से जुड़े सुरक्षा इंतजामों को लेकर केंद्रीय सुरक्षा व इंटेलीजेंस एजेंसियों के अधिकारियों के साथ चर्चा की है।

इस दौरान एनटीए के भी आला अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले तीन मई को आयोजित हुई नीट-यूजी की परीक्षा को पेपर लीक होने के चलते रद कर दिया गया था। साथ ही इस परीक्षा को दोबारा कराने का ऐलान किया गया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा कि परीक्षा को सुरक्षित व निष्पक्ष तरीके से कराने के साथ ही छात्रों को गुमराह होने से बचाना और लोगों के भरोसे को बनाए रखना सरकार की बड़ी प्राथमिकता है।

शिक्षा मंत्री ने एनटीए परीक्षा से जुड़ी कमियों को हर समय रहते खोजने और उसके उपाय करने के निर्देश भी दिए। प्रधान ने इस दौरान इंटरनेट मीडिया के जरिए परीक्षा को लेकर फैलाए जाने वाली अफवाहों से सख्ती से निपटने और ऐसे फेक इंटरनेट अकाउंट को बंद करने के निर्देश दिए। मेटा-गूगल और टेलीग्राम के प्रतिनिधियों से की बात केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बड़े इंटरनेट प्लेटफॉर्म जैसे मेटा, गूगल और टेलीग्राम के प्रतिनिधियों के साथ एक अन्य बैठक भी की।

जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी गलत जानकारी के बढ़ते फैलाव, खासकर टेलीग्राम चैनल और गुमनाम ऑनलाइन ग्रुपों के जरिए किए जाने वाले दुष्प्रचार को तुरंत रोकने के निर्देश दिए। उन्हें अपनी ओर से भी पूरी सतर्कता बरतने को कहा। खबरें और भी

Read full story on TheBriefWire

Loading…