Sugiono India Visit: इंडोनेशिया के विदेश मंत्री के साथ आज होगी जयशंकर की बैठक; रक्षा-समुद्री सुरक्षा पर चर्चा
भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने के लिए इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो और भारत के विदेश मंत्री जयशंकर
भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने के लिए इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो और भारत के विदेश मंत्री जयशंकर के बीच वार्ता होगी।
रविवार को दोनों देशों के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग मजबूत करने पर गहन मंथन होगा। इस यात्रा के दौरान सुगियोनो और विदेश
मंत्री एस जयशंकर भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में जनवरी 2025 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की भारत यात्रा के
दौरान बनी सहमतियों और द्विपक्षीय समझौतों की समीक्षा की जाएगी।
