जल्द आएगी Ncert की 8वीं की सोशल साइंस की बुक, SC ने लगाया था बैन
सुप्रीम कोर्ट की ओर से पूर्ण प्रतिबंध झेलने के बाद NCERT की कक्षा 8 की सोशल साइंस की पाठ्यपुस्तक 'एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड' एक
सुप्रीम कोर्ट की ओर से पूर्ण प्रतिबंध झेलने के बाद NCERT की कक्षा 8 की सोशल साइंस की पाठ्यपुस्तक 'एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड' एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है. एनसीईआरटी के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, इस किताब का नया संशोधित संस्करण जून 2026 के तीसरे सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा.
जारी शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए, किताब के नए ड्राफ्ट को आंतरिक मंजूरी मिलने के बाद छपने के लिए भेज दिया गया है. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा
पूर्ण प्रतिबंध लगाने और सभी फिजिकल और डिजिटल प्रतियों को तत्काल जब्त करने का आदेश देने के बाद फरवरी 2026 में पुस्तक को दुकानों से हटा दिया गया
था. न्यायालय ने अध्याय 4 के उन अनुच्छेदों पर कड़ी आपत्ति जताई थी जिनमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार और अदालतों में लंबित मामलों के भारी बैकलॉग का जिक्र था.
