'खान सर नहीं करेंगे सरेंडर', कोर्ट पहुंचने की खबरों पर वकील का बड़ा दावा
पटना के चर्चित 'खान ग्लोबल स्टडीज इंस्टीट्यूट' में हुई तोड़फोड़ और फायरिंग के मामले में एक नया और बेहद चौंकाने वाला मोड़ आ गया है
पटना के चर्चित 'खान ग्लोबल स्टडीज इंस्टीट्यूट' में हुई तोड़फोड़ और फायरिंग के मामले में एक नया और बेहद चौंकाने वाला मोड़ आ गया है. पिछले कुछ घंटों से चल रही खान सर (फैसल खान) के पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर करने की खबरों का उनके कानूनी सलाहकार ने पूरी तरह खंडन कर दिया है. खान सर के वकील अधिवक्ता अरविंद कुमार ने साफ कर दिया है कि खान सर आत्मसमर्पण नहीं करने जा रहे हैं, बल्कि वे कानूनी तौर पर इस साजिश का मुकाबला करेंगे.
