मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन तारीख बढ़ी, चेक करें न्यू डेट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के छात्रों को बड़ी राहत दी है. बोर्ड ने मार्क्स के वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के छात्रों को बड़ी राहत दी है. बोर्ड ने मार्क्स के वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन की तारीखों में बदलाव किया है. पहले छात्र 6 जून तक ही इसके लिए आवेदन कर सकते थे लेकिन बोर्ड ने इस तारीख को बढ़ाकर 7 जून, 2026 कर दिया है. यह फैसला छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें अतिरिक्त समय मिल सके.
