मणिपुर से इजरायल तक: डर पर भारी पड़ा दो सगी बहनों का हौसला और रोजगार
जब विमान ने इजरायल के तेल अवीव शहर में लैंड किया, तो केबिन से अपना बैग निकालते समय मेरी नजर दिल्ली से यात्रा कर रही
जब विमान ने इजरायल के तेल अवीव शहर में लैंड किया, तो केबिन से अपना बैग निकालते समय मेरी नजर दिल्ली से यात्रा कर रही एक मध्यम आयु वर्ग की भारतीय महिला पर पड़ी, जिसके चेहरे पर एक बेहद प्यारी मुस्कान थी.
उसके साथ वैसी ही दिखने वाली एक और महिला भी सफर कर रही थी. विमान से उतरकर जब हम इमिग्रेशन काउंटर की लंबी कतार में खड़े हुए, तो हमारी बातचीत शुरू हुई.
उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं इजरायल में रहती हूं? मैंने जवाब दिया, नहीं मैं यहां एक आधिकारिक काम से आई हूं. इस पर उन्होंने
मुस्कुराते हुए कहा कि मैं यहां रहकर काम करती हूं.
