पेपर लीक के आरोपी गिरफ्तार तो होते हैं, लेकिन सजा क्यों नहीं मिलती?
देश में NEET-UG 2024 पेपर लीक विवाद के बाद करोड़ों छात्रों और अभिभावकों के मन में एक बड़ा सवाल खड़ा हुआ है कि क्या छात्रों
देश में NEET-UG 2024 पेपर लीक विवाद के बाद करोड़ों छात्रों और अभिभावकों के मन में एक बड़ा सवाल खड़ा हुआ है कि क्या छात्रों को कभी न्याय मिलेगा और क्या भविष्य में ऐसी घटनाएं रुक पाएंगी?
यह सवाल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत में पेपर लीक मामलों का रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक रहा है. पिछले 23 वर्षों में सामने आए 50
से अधिक बड़े पेपर लीक मामलों में केवल दो मामलों में ही आरोपियों को सजा मिल सकी. अधिकांश मामलों में आरोपी गिरफ्तार तो हुए, लेकिन
अदालतों में मुकदमे वर्षों तक चलते रहे और दोषसिद्धि नहीं हो सकी.
