खान सर को अरेस्ट नहीं कर पाई पुलिस... पटना में रातभर चला ड्रामा, कोचिंग के बाहर डटे रहे स्टूडेंट्स
पटना में रातभर भारी हंगामा हुआ, जहां पुलिस मशहूर शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान को अरेस्ट नहीं कर पाई. जैसे ही पुलिस टीम KGS
पटना में रातभर भारी हंगामा हुआ, जहां पुलिस मशहूर शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान को अरेस्ट नहीं कर पाई. जैसे ही पुलिस टीम KGS कोचिंग पहुंची, बड़ी संख्या में समर्थक छात्र वहां जमा हो गए.
प्रशासन ने रातभर कैंपस पर दबाव बनाए रखा, क्योंकि उनका मकसद फैजल खान को गिरफ्त में लेना था. पुलिस ने कई बार छात्रों को वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने.
ऐसे में रातभर इलाके में हलचल बनी रही. खान सर के समर्थन में जुटे छात्रों की वजह से माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहा. फिलहाल, पुलिस
की ओर से पूरे मामले पर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
