MP के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:हिमाचल में लैंडस्लाइड के बाद 114 सड़कें बंद; ओडिशा में बाढ़ से 41000 लोग प्रभावित
मध्य प्रदेश में बारिश का एक और दौर शुरू हो गया है। पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में मानसून का स्ट्रॉन्ग
मध्य प्रदेश में बारिश का एक और दौर शुरू हो गया है। पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, शनिवरा को राजस्थान के जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर समेत 18 जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर-सोलन सीमा के पास शुक्रवार को कई जगह लैंडस्लाइड होने के बाद 114 सड़कें बंद कर दी गईं। 30 जून को राज्य मानसून की शुरुआत से अब तक राज्य में बारिश जनित हादसों में 78 लोगों की मौत हो चुकी है। ओडिशा में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण छह जिलों में बाढ़ आ गई है, जिसके चलते प्रशासन ने 41,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
बाढ़ का असर बालासोर, मयूरभंज, भद्रक, जाजपुर, सुंदरगढ़ और क्योंझर जिलों के 52 ब्लॉकों के 429 गांवों पर पड़ा है। यूपी में शुक्रवार को लखनऊ-नोएडा और गाजियाबाद समेत 60 शहरों में बारिश हुई। नोएडा और झांसी में गलियों में दो-तीन फीट तक पानी भर गया। IMD के मुताबिक, शनिवार को भी पूरे प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…