क्रिकेट के मैदान में कैरम बॉल से मचाई तबाही, आर्मी में बने बड़े अफसर... आखिर फिर कहां कहां गायब हो गए 'मिस्ट्री स्पिनर' अजंता मेंडिस?
19 टेस्ट 70 विकेट 87 वनडे 152 विकेट 39 टी20 में 66 विकेट.... कहने के लिए ये आंकड़े के कई लोगों को महान नहीं लग
19 टेस्ट 70 विकेट 87 वनडे 152 विकेट 39 टी20 में 66 विकेट.... कहने के लिए ये आंकड़े के कई लोगों को महान नहीं लग सकते हैं, लेकिन यह उस गेंदबाज के आंकड़े हैं, जो 2008 से लेकर 2015 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट खेला, जब तक खेला उसका डंका रहा, लेकिन वो फिर अचानक क्रिकेट के फलक से गायब हो गया.
उसकी गेंद फेंकने के स्टाइल ने कई बार दहशत पैदा की, दिखने में एकदम शांत, लेकिन इरादों से एकदम फाइटर योद्धा... मॉडर्न क्रिकेट में कैरम बॉल को फिर से रीइंट्रो्डयूस करने में भी इसी खिलाड़ी का नाम माना जाता है.
जिसे बाद में भारत के रविचंद्रन अश्विन और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान ने भी अपनाया. पर इस कैरम बॉल को पहचान दी श्रीलंका के
मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस ने... कैरम बॉल क्या होती है, यह भी बताएंगे, लेकिन पहले बात अजंता के खेल की.
