Lucknow, India

80th Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर डल झील पर CRPF ने फहराया तिरंगा

Published 15 August 2026 · india

स्वतंत्रता दिवस का मौका है। इस मौके पर श्रीनगर की डल झील देशभक्ति के खूबसूरत रंगों से सराबोर है। सीआरपीएफ के 144वीं बटालियन ने हर

स्वतंत्रता दिवस का मौका है। इस मौके पर श्रीनगर की डल झील देशभक्ति के खूबसूरत रंगों से सराबोर है। सीआरपीएफ के 144वीं बटालियन ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली और झील पर लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने माहौल को राष्ट्र प्रेम से सराबोर कर दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीनगर की डल झील पर देशभक्ति का शानदार नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में सीआरपीएफ की 144वीं बटालियन की कमांडेंट मधुबाला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।

उनके साथ कई वरिष्ठ अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। दल झील पर तिरंगों से सजी नावों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कमांडेंट मधुबाला ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। डल झील पर निकली इस तिरंगा यात्रा ने ना केवल स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को बढ़ाया बल्कि राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र प्रेम का मजबूत संदेश भी दिया।

About Channel ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें Zee News is India's most trusted Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.

You can also visit our website at Download our mobile app अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल Watch Live TV Like us on Get latest updates on Telegram

Read full story on TheBriefWire

Loading…