राहुल गांधी की 'इंदिरा-स्टोरी' के बहाने समझिए क्या गले मिलने से गिरवी रख दिए जाते हैं राष्ट्र-हित?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और उनकी 'हग-डिप्लोमेसी' पर कटाक्ष करते हुए अपनी दादी इंदिरा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और उनकी 'हग-डिप्लोमेसी' पर कटाक्ष करते हुए अपनी दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी के बीच की बातचीत का एक किस्सा साझा किया. राहुल के मुताबिक, 1982 के अमेरिकी स्टेट विजिट के दौरान जब इंदिरा गांधी व्हाइट हाउस के ऑफिशियल डिनर से लौटीं, तो उन्होंने सोनिया गांधी से कहा, "देखा, रोनाल्ड रीगन की पत्नी ने मेरी साड़ी के रंग से मिलती-जुलती ही ड्रेस पहनी थी." राहुल गांधी के अनुसार, इंदिरा गांधी ने आगे यह भी कहा था कि "ये अमेरिकन मुझे बेवकूफ समझते हैं, सोचते हैं कि मैं इनके बहकावे में आ जाऊंगी."
